भारत में परिवहन
Free study material · concepts, shortcuts & solved questions
भारतीय रेलवे
पहली यात्री रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर (मुंबई) से ठाणे के बीच चलाई गई थी। भारतीय रेलवे को 18 क्षेत्रों (ज़ोन) में बांटा गया है। तीन गेज प्रणालियां — ब्रॉड गेज, मीटर गेज, नैरो गेज। वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली सेवा फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर शुरू हुई। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना जापान की शिंकानसेन तकनीक पर आधारित है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्रणाली
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की स्थापना 1988 में हुई। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (1999) दिल्ली, मुंबई, चेन्नई व कोलकाता को जोड़ती है, कुल लंबाई लगभग 5,846 किमी।
सीमा सड़क संगठन (BRO)
स्थापना: 7 मई 1960। रक्षा मंत्रालय के अधीन, सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क/पुल निर्माण। आदर्श वाक्य: 'श्रमेण सर्वं साध्यम'।
प्रमुख बंदरगाह
भारत में वर्तमान में कुल 12 प्रमुख बंदरगाह हैं।
| बंदरगाह | राज्य |
|---|---|
| दीनदयाल बंदरगाह (कांडला) | गुजरात |
| जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (JNPT) | महाराष्ट्र |
| मुंबई बंदरगाह | महाराष्ट्र |
| चेन्नई बंदरगाह | तमिलनाडु |
| विशाखापत्तनम बंदरगाह | आंध्र प्रदेश |
| श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह (कोलकाता-हल्दिया) | पश्चिम बंगाल |
| कोचीन बंदरगाह | केरल |
| पारादीप बंदरगाह | ओडिशा |
नागरिक उड्डयन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की स्थापना 1 अप्रैल 1995 को हुई। DGCA विमानन सुरक्षा का नियामक निकाय है।