←
छत्तीसगढ़: कला, संस्कृति, जनजाति एवं खेल · Chapter 13
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

स्थिति: 2017-18 तक

  • मंत्री: पुन्नूलाल मोहले; सचिव: ऋचा शर्मा।
  • लक्ष्य: MSP पर धान-मक्का खरीदी, PDS, NFSA 2013 व छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 का क्रियान्वयन।
  • विकेंद्रीकृत उपार्जन (अप्रैल 2002 से): धान — राज्य सहकारी विपणन संघ; चावल — छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन। 2016-17: 13.27 लाख किसान, 69.58 लाख टन धान, 1,287 समितियाँ।
  • मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता: राज्य अंत्योदय 7.66 लाख परिवार, 35 किग्रा चावल ₹1/किग्रा; बजट ₹3,000 करोड़।
  • अंत्योदय अन्न योजना: मार्च 2001; 35 किग्रा ₹1 दर; 14.85 लाख कार्ड (केंद्र 7.19 + राज्य 7.66 लाख)।
  • अन्नपूर्णा योजना: अक्टूबर 2001; वृद्ध-निराश्रित को 10 किग्रा निःशुल्क चावल।
  • उज्ज्वला: 13 अगस्त 2016; ₹200 अंशदान; 2 वर्ष में 25 लाख कनेक्शन का लक्ष्य।
  • अमृत नमक: अनुसूचित क्षेत्र 2 किग्रा, गैर-अनुसूचित 1 किग्रा निःशुल्क।
  • चना वितरण: जनवरी 2013 से, 2 किग्रा, ₹5/किग्रा (अनुसूचित विकासखंड)।
  • अन्नपूर्णा दाल-भात: 2004 से, ₹5 में भोजन; 158 केंद्र; केंद्रों को चावल ₹2/किग्रा।
  • उचित मूल्य दुकान कंप्यूटरीकरण: मार्च 2012 (कोरपीडीएस), अगस्त 2015 से एंड्रॉयड टैबलेट।
  • अन्य दायित्व: आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, नापतौल, उपभोक्ता फोरम, RTI, लोक सेवा गारंटी, आधार पंजीयन।
Page 1 of 1
‹
›